किसानों के समर्थन में हूं, इसलिए परेशान कर रही मोदी सरकार: CM केजरीवाल

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले चार महीने से जारी है। इस बीच रविवार को पंजाब के मोगा में बाघा पुराना स्थित अनाज मंडी में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फिर से किसानों के समर्थन की बात दोहराई। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर हमला किया।

किसान

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे शुरू से ही आंदोलन में शामिल रहे हैं। यही वजह है कि मोदी सरकार उनके लिए समस्याएं खड़ी करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी सरकार की शक्तियों को छीनने के लिए संसद में एक विधेयक ला रही है। उन्होंने सिर्फ केंद्र को एक पत्र लिखा था, जिसमें ये बात कही गई कि किसानों की मांगें पूरी हों। इसके बाद मोदी सरकार इतना गुस्सा हो गई कि वो विधेयक लाकर सरकार की शक्तियां उपराज्यपाल को देना चाहती है, लेकिन उन्हें पता है कि केंद्र से कैसे लड़ना है।

सीएम केजरीवाल के मुताबिक जब वो प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने जा रहे थे, तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया, लेकिन जब तक वो मुख्यमंत्री हैं दिल्ली के किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। हमने आम आदमी पार्टी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'कैप्टन साहब' ने बड़े-बड़े वादे किए, जिसमें किसानों की ऋण माफी, स्मार्ट फोन देना, नौकरी आदि शामिल थी, लेकिन उसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अगली साल AAP पंजाब में सरकार बनाएगी। जिसके बाद दिल्ली की तरह वो भी खुशहाल बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+