VIDEO: साड़ी बेचने वाली महिला अचानक खो बैठी अपना संतुलन, छत से नीचे गिर गई

गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। साड़ी बेचने वाली एक महिला सिर पर कपड़ों के भार के चलते बिल्डिंग से नीचे गिर पड़ी। घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज हाल ही में शेयर किया गया।

सूरत। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। साड़ी बेचने वाली एक महिला सिर पर कपड़ों के भार के चलते बिल्डिंग से नीचे गिर पड़ी। घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज हाल ही में शेयर किया गया। वीडियो में दिखता है कि कैसे महिला का संतुलन सिर पर रखी गठरी से बिगड़ता है और वो तुरंत नीचे गिर जाती है। साथ में खड़ी महिला उसे बचाने के लिए आगे बढ़ती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

Woman Falls Off

गुजरात के सूरत में कपड़ों की कई फैकट्री हैं। यहां काम करने वाली एक महिला कपड़ों के कारण ही बालकनी से नीचे गिर गई। वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि दो महिलाएं एक पतली सी बालकनी से निकलने की कोशिश करती हैं। बालकनी में काफी कपड़े पड़े हैं और दोनों ही महिलाओं के सिर पर कपड़ों की भारी गठरी रखी है।

जब एक महिला उस गठरी से आगे बढ़ने की कोशिश करती है तो दूसरी महिला से टकरा जाती है। लाल साड़ी में खड़ी महिला के सिर पर रखी गठरी से उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो तुरंत नीचे गिर जाता है। दूसरी महिला तुरंत अपना सामान रख उसकी मदद को दौड़ती है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: सुपरवुमन: कर्ज उतारने के लिए टाइपिंग करती है ये 72 साल की महिला, सहवाग ने शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+