गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथी गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी मुंबई से गिरफ्तार, कानपुर एनकाउंटर में थे शामिल
नई दिल्ली। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसके दो करीबियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। गुड्डन विकान दूबे का खासा करीबी है और उसके कई गलत कामों में पार्टनर भी रहा है। महाराष्ट्र एटीएएस ने बताया कि मुंबई पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी की कानपुर एनकाउंटर मामले में एक आरोपी ठाणे में छिपा हुआ है।
Recommended Video

एटीएस जूहू यूनिट ने कोलशेट रोड पर छापा डालकर आरोपी अरविंद उर्फ 'गुड्डन रामविलास त्रिवेदी' और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गुड्डन त्रिवेदी कि गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मी और 2001 में राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है।
आपको बता दें कि बीते 10 जुलाई को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में गैंगस्टर विकास दुबे को ढेर कर दिया था। विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर 2 जुलाई की रात 8 पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। विकास दुबे को 9 जुलाई की दोपहर उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही थी।












Click it and Unblock the Notifications