छठीं क्लास की छात्रा का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर सामने आया सच
भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज में छठी क्लास की बच्ची का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची को शख्स काफी समय से अपना शिकार बना रहा था। बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को बच्ची ने अपने यौन शोषण की बात बताई को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

स्कूल में बिगड़ी तबीयत
मयूरभंज में कक्षा छह की लड़की की तबीयत बिगड़ी तो स्कूल स्टाफ उसे लकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने जब बताया कि लड़की प्रेग्नेंट हैं तो परिजनों के साथ-साथ उसके टीचर भी ये सुन चौंक गए। लड़की से जब पूछा गया तो उसने अपने शोषण की सारी बातें बता दीं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
नाबालिग बच्ची के प्रेग्नेंट होने की खबर अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। एसपी ने खुद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए केस को देख रहे हैं। एसपी ने बताया है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

ओडिशा में एक माह के भीतर ऐसा दूसरा मामला
ओडिशा में एक माह के भीतर इस तरह का ये दूसरा मामला है। जनवरी में राज्य के कंधमाल जिले के एक आदिवासी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में 14 वर्षीय एक किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। स्टूडेंट प्रेग्नेंट होने की हालत में हॉस्टल में रहती रही, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी थी। बच्चे के जन्म के बाद परिजनों ने मामले को उठाया और एससी/एसटी कमीशन ने इस पर संज्ञान में लिया।












Click it and Unblock the Notifications