CBSE स्कूलों में 10वीं बोर्ड परीक्षा की होगी वापसी: जावेड़कर
नई दिल्ली। सीबीएसई के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जल्द नए बदलाव होने जा रहे हैं। सीबीएसई जल्द ही दसवी कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू करने वाला है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे लेकर आज जानकारी दी और कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुधारों के तहत सीबीएसई स्कूलों में दसवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा को फिर से शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि साल 2018 से सीबीएसई के स्कूलों में 10वीं के छात्रों को पहले की तरह 10वीं बोर्ड की परीक्षा देनी होगी।

जावेड़कर ने कहा कि सीबीएसई के स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में भी परीक्षाएं कराने का भी फैसला किया है। छात्रों को परीक्षाओं में कई मौके मिलेंगे, लेकिन अंतिम परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को उन्हीं कक्षाओं में रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधारों के लिए ये फैसला लिया जा रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल सीबीएसई छात्रों के लिए 10वीं कक्षा में ये विकल्प होता है कि वह बोर्ड परीक्षा में बैठना चाहते हैं या स्कूल आधारित परीक्षा में, लेकिन अब सरकार इस व्यवस्था को समाप्त करने जा रही है। अब सभी छात्रों को सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications