मुजफ्फरनगर में किसान-बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कई लोगों को आईं चोटें

नई दिल्ली। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को किसान और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई किसानों को चोटें आई हैं। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया है। जयंत चौधरी ने घायल किसानों की फोटो भी शेयर की हैं। जिसमें कई किसान घायल दिख रहे हैं।

Recommended Video

      Muzaffarnagar में Farmers और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोगों को आईं चोटें | वनइंडिया हिंदी
      clashes break out between BJP workers and farmers in Muzaffarnagar

      घटना की फोटो शेयर करते हुए जयंत चौधरी ने ट्वीट करके लिखा- सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल! किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत तो करो! इब कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले?

      इस मारपीट में कई किसान घायल हो गए हैं। घटना की मिलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री लगातार किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बीजेपी नेताओं के इस दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नए कृषि कानूनों के फायदे बताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को रविवार को शामली में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

      गृह मंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन को कमजोर करने को भाजपा से जुड़े किसान नेताओं के अलावा खास तौर से जाट नेताओं को खाप चौधरी और किसानों के बीच पहुंच कर कृषि कानूनों को लेकर भ्रांति को दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मालिक और तजेंद्र निर्वाल अलग-अलग खापों में किसानों से कानूनों को लेकर समझाने जा रहे हैं। लेकिन यह दांव बीजेपी नेताओं पर ही उलटा पड़ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+