VIDEO: पोलिंग बूथ के अंदर ही भिड़े TDP और YSR कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे
अमरावती। आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही राज्य में विधानसभा चुनावों भी हो रहे हैं। यहां पर टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। इसी बीच गुंटूर लोकसभा सीट पर मतदान के बीच हिंसक झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। गुरजला विधानसभा क्षेत्र के श्रीनिवासपुरम गांव में एक मतदान केंद्र पर तेदेपा और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पोलिंग बूथ के अंदर अचानक से झगड़ा शुरू हो गया। जिसे बाद दर्जनों कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों नें कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर निकाला। इस झगड़े के चलते काफी देर तक मतदान बाधित रहा।
#WATCH Andhra Pradesh: A clash broke out between workers of TDP and YSRCP at a polling station in Srinivasapuram Village of Gurajala assembly constituency in Guntur district. #IndiaElections2019 #AndhraPradeshElections2019 pic.twitter.com/lF0edCFuFf
— ANI (@ANI) April 11, 2019
पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह से झड़प और मारपीट की सूचनाएं सामने आई हैं। अनंतपुर के ताडीपत्री में वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में टीडीपी नेता एस. भास्कर रेड्डी की मौत हो गई। वहीं आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव समेत 10 लोग घायल हो गए। उधर, टीडीपी का आरोप है कि वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने भास्कर रेड्डी की हत्या की है। आंध्र में वहीं कई जगहों पर टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
बंदरापल्ली के पुथालापट्टू में वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी कार्यकर्ताओं में झड़प का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में दोनों तरफ के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। कुछ लोग विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे भड़का रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications