मसरत आलम की गिरफ्तारी के बाद उग्र हुए प्रदर्शनकारी, पुलिस पर फेंके गये पत्थर
श्रीनगर। अलगाववादी नेता मसरत आलम को गिरफ्तार किये जाने के बाद श्रीनगर में आज प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच काफी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू के गोले छोड़ने पड़े। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पत्थर फेंके।

मसरत आलम ने अपनी रैली के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये और रैली में पाक के झंड़े फहराये गये थे। वहीं मसरत आलम की त्राल में होने वाली रैली से ठीक पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद मसरत ने कहा था कि रैली होगी और लोग आयेंगे।
Police stalls Tral protest march in Srinagar, clash between police & protesters, stone pelting by protesters pic.twitter.com/fWPHaux2KB
— ANI (@ANI_news) April 17, 2015 त्राल में होने वाली रैली में इकट्ठा हुए प्रदर्शनाकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हालांकि अभी तक किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर के आईजी जावेद गिलानी का कहना है कि आलम को गैरकानूनी हरकत के चलते गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मसरत आलम का कहना है कि इससे कुछ भी नहीं बदलने वाला है। यह पिछले 60 सालों से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications