उत्तर प्रदेश: अस्पताल में बीजेपी विधायक के समर्थकों के साथ झड़प के बाद 31 डॉक्टरों ने सौंपा इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंबेड़कर नगर में महामाया मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स और एक बीजेपी विधायक के रिश्तेदारों से हुई लड़ाई के बाद 31 डॉक्टरों ने एक साथ इस्तीफा सौंपकर सभी को चौंका दिया है। बीजेपी विधायक समर्थकों ने प्राचार्य को बुधवार को बंधक बनाया तो नाराज छात्रों ने वाहनों में तोडफोड़ कर गाडियो को फूंक दिया। हालांकि, पहुंची पुलिस ने प्राचार्य व डॉक्टर को बंधक मुक्त करा दिया, लेकिन डॉक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए।

पुलिस की तरफ से जब आश्वासन मिला कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उसके बाद ही डॉक्टर और कर्मचारी काम पर लौटे। डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों की मांग है कि बीजेपी विधायक संजू देवी के साले श्याम बाबू को गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि संजू देवी की सास को मंगलवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस नहीं बुलाने से नाराज श्याम बाबू और उसके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान श्याम बाबू ने अपनी धौंस दिखाते हुए प्रिंसिपल को कसकर थप्पड़ मार दिया।
इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। विधायक के समर्थकों के इस रवैये से नाराज स्टूडेंट्स ने दो गाड़ियों में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने चार एफआईआर दर्जा की है, जिसमें दो श्याम बाबू के खिलाफ है।
मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल डॉ केके गुप्ता ने कहा, 'वे अब काम पर लौट गए हैं...दोनों तरफ से गलती थी, लेकिन जिस तरह से प्रिंसिपल को उनके घर से घसीटा गया, उससे डॉक्टरों के गुस्सा को भी समझा जा सकता है।'
ये भी पढ़ें: राजस्थान: रिटायरमेंट के नाम पर चिकित्सालय में चल रही थी दारू पार्टी, मीडियाकर्मियों को देख रह गए सब दंग












Click it and Unblock the Notifications