CJI रंजन गोगोई ने नई AYODHYA बेंच का किया गठन, अगली सुनवाई 29 जनवरी को

नई दिल्ली। सीजेआई रंजन गोगोई ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन किया। इस बेंच में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नसीर होंगे। मामले पर सुनवाई 29 जनवरी को होगी। नई बेंच में पांच जज होंगे। सीजेआई समेत इस बेंच में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसएस बोगडे, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर शामिल हैं। आपको बता दें कि हाल में तत्कालीन बेंच के एक सदस्य जस्टिस उदय यू ललित के सुनवाई से खुद को अलग करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच बनाने का फैसला किया था।

CJI Ranjan Gogoi sets up new 5-member bench to hear Ayodhya case on Jan 29

बता दें कि पिछली सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ में जैसे ही इस मामले की सुनवाई शुरू हुई, एक मुस्लिम पक्षकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने पीठ में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए।

राजीव धवन ने दलील दी कि अयोध्या विवाद से ही संबंधित एक मामले में न्यायमूर्ति ललित अधिवक्ता की हैसियत से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ओर से पेश हो चुके हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें मामले की सुनवाई से अलग हो जाना चाहिए।इसके बाद न्यायमूर्ति ललित ने सुनवाई से हटने की घोषणा कर दी। जिसके बाद नयी पीठ की घोषणा के लिए सुनवाई टालनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+