ट्रिपल तलाक पर 11 मई से रोज सुनवाई, गर्मी की छुट्टियां छोड़ेगा सुप्रीम कोर्ट
चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने गेंद सरकार के पाले में डालते हुए कहा अगर सहयोग कर सकते हैं तो बताएं। लेकिन बाद में यह मत कहिएगा कि मामला लंबे समय तक रुक गया।
नई दिल्ली। तीन तलाक के मामले की सुनवाई अब रोज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामला संवैधानिक पीठ को भेज दिया है। मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट अपनी छुट्टियां छोड़ने के लिए तैयार है। खेहर ने इस मामले को महत्वपूर्ण मुद्दा बताए हुए कहा इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट शनिवार और रविवार को भी बैठने को तैयार है।

खेहर ने सरकार के पाले में गेंद डालते हए कहा कि अब केंद्र को फैसला करना है, यदि वो सहयोग कर सके। खेहर ने कहा कि जरूरी मुद्दों को सुलझाने के लिए सभी को साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं काम करने को तैयार हूं। मैंने बीती छुट्टियों में काम किया है। मैं अब भी करने के लिए तैयार हूं।
इस दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान दो अन्य संवैधानिक पीठों द्वारा सुनवाई के दौरान मसले पर बहस मुश्किल होगी।
फिर मत आइएगा हमारे पास
इस जवाब पर परेशान दिखते हुए खेहर ने कहा कि कहा अगर हम मामले की सुनवाई नहीं करेंगे तो यह सालों के लटका रह जाएगा। अगर केंद्र हमारा सहयोग नहीं करना चाहती तो बताए। लेकिन फिर हमारे पास मत आइएगा कि मामला अब तक लटक हुआ है।
बता दें कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान दो अन्य मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी, जिसमें एक है मैसेंजर सर्विस प्रोवाइडर वाट्सएप में प्राइवेसी और दूसरा मामला है अवैध रूप से असम में आने वाले बंग्लादेशियों की नागरिकता का।
वहीं सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक के मामले की 11 मई से सुनवाई शुरु करेगा। सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब फाइल करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications