'मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें', जानें वकील पर क्यों भड़के CJI डीवाई चंद्रचूड़

CJI DY Chandrachud: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आज एक वकील को नैतिकता की पाठ पढ़ा दी। उन्होंने वकील को उनके अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देने की सलाह भी दी।

Cji Chandrachud

CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार की सुबह मामलों की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने सिस्टम को दरकिनार करने की कोशिश करने वाले एक वकील पर भड़क गए। CJI ने वकील से कहा कि मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश मत कीजिए। आपको जो सुनवाई की तारीख मिली है उसी डेट पर सुनवाई होगी। इससे पहले की तारीख नहीं मिलेगी।

जानें क्या है मामला?
दरअसल, जल्द से जल्द तारीख पाने के लिए, एक वकील ने सीजेआई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) से कहा कि सर 17 की जगह 14 तारीख को सुनवाई की जाए। अगर इसमें देरी होती है मैं दूसरी पीठ के समक्ष इसे उल्लेख करना चाहता हूं। इतना सुनते ही सीजेआई चंद्रचूड़ भड़क गए और कहा कि आप 14 तारीख की डेट पाने के लिए दूसरे पीठ के समक्ष जाना चाहते हैं? हमने 17 तारीख की सुनवाई तय की है और यह 17 को ही सुनवाई होगी। आप मेरे अधिकार क्षेत्र में दखल देने की कोशिश न करें।

वकील ने मांगी माफी
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) के भड़कते ही वकील ने माफी मांग ली। वकील ने कहा कि मुझे क्षमा कर दें माईलोर्ड अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। इसपर सीजेआई ने कहा कि हम बिल्कुल क्षमा कर रहे हैं। लेकिन मुझे भी क्षमा करें। 17वां मतलब 17वां। मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें।

मार्च में भी इसी तरह की बहस देखने को मिली थी
बता दें कि इससे पहले मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने मार्च में भी उस समय गरमागरम बहस देखी थी जब एक वरिष्ठ वकील ने एक निश्चित तिथि पर मामले को पहले आइटम के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग की थी। उस समय सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा था कि मुख्य न्यायाधीश को धमकी मत दो। सीजेआई ने वकील से कहा था, मैं आपके दबाव में नहीं आऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+