Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस केंद्रीय मंत्री ने बीमार मां और बेटी की खातिर छोड़ दी विमान में अपनी आरामदेह सीट

यूं तो केंद्र सरकार के कई मंत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। फिर बात चाहे रेल मंत्री सुरेश प्रभु की हो या फिर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की। इस बार एक नया और अलग किस्‍म का मामला सामने आया है।

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने फ्लाइट में एक जरूरतमंद को अपनी सीट उपलब्‍ध कराकर सा‍बित कर दिया कि वह कितने नेकदिल इंसान हैं। इसके वाकये के बाद सीट पाने वाली लड़की ने ट्वीट करते हुए लिखा - अच्‍छे दिन।

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने फ्लाइट में एक जरूरतमंद को अपनी सीट उपलब्‍ध कराकर सा‍बित कर दिया कि वह कितने नेकदिल इंसान हैं। इसके वाकये के बाद सीट पाने वाली लड़की ने ट्वीट करते हुए लिखा - अच्‍छे दिन। यूं तो केंद्र सरकार के कई मंत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। फिर बात चाहे रेल मंत्री सुरेश प्रभु की हो या फिर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की। इस बार एक नया और अलग किस्‍म का मामला सामने आया है।

यूं तो केंद्र सरकार के कई मंत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। फिर बात चाहे रेल मंत्री सुरेश प्रभु की हो या फिर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की। इस बार एक नया और अलग किस्‍म का मामला सामने आया है।

दरअसल, श्रेया प्रदीप नामक एक लड़की ने अपने ट्विटर हैंडल से केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्‍हा के साथ फोटो ट्वीट की। इसमें उन्‍होंने लिखा कि वह अपनी बीमार मां के साथ इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रही थीं। चलने में अक्षम श्रेया की मां को एक्‍सएल सीट दी गई थीं ताकि उनकी मां को बैठने में आसानी हो सके।

फ्लाइट जब कोलकाता में ठहराव के लिए रुकी तो श्रेया को पता चला कि उनकी सीटें केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री जयंत सिन्‍हा और उनकी पत्‍नी की हैं। जब इस पूरे मामले के बारे में जयंत सिन्‍हा को पता लगा तो उन्‍होंने खुद ही अपनी सीट बदलते हुए इकॉनोमी क्‍लास में सफर किया।

रांची निवासी श्रेया ने जयंत सिन्‍हा और इंडिगो को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा कि, 'अच्‍छे दिन तब हैं जब एविएशन मिनिस्‍टर ने अपनी फर्स्‍ट क्‍लास सीट मुझे और मेरी मां को दे दी, जबकि वह खुद इकॉनोमी क्‍लास में जा बैठे। धन्‍यवाद सर।'

इसके जवाब में जयंत सिन्‍हा ने ट्वीट किया कि,'आपका स्‍वागत है'। जब श्रेया को पता लगा कि विमान में फर्स्‍ट क्‍लास नहीं होता है तो उन्‍होंने अपनी भूल सुधार करते हुए लिखा कि उनका तात्‍पर्य एक्‍सएल सीटों से था। आपको बता दें कि ये सीटें एंट्री गेट के पास होती हैं और इनमें पैर के लिए अन्‍य सीटों के मुकाबले ज्‍यादा स्‍पेस होता है।

यह था जयंत सिन्‍हा का जवाब -

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+