ब्रिटिश एयरवेज मामला: केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। ब्रिटिश एयरवेज़ की एक फ्लाइट में कथित तौर पर भारतीय जोड़े को सिर्फ इसलिए नीचे उतार दिया गया क्योंकि उनका बच्चा प्लेन में लगातार रो रहा था। घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है। जब यह दंपति अपने बच्चे के साथ लंदन से बर्लिन जा रहे थे। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर ब्रिटिश एयरवेज ने भी बयान जारी किया है। भारतीय दंपत्ति का कहना है कि उनके 3 साल के बेटे के रोने के कारण क्रू ने उन्हें फ्लाइट से उतार दिया और उनपर नस्लभेदी टिप्पणियां भी की थी। दंपत्ति ने ब्रिटिश एयरवेज पर कार्रवाई की मांग करते हुए विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखी थी।

ब्रिटिश एयरवेज एयरवेज ने कहा कि वह इस बात को गंभीरता से लेते हैं और वे किसी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं करेंगे। एयरवेज ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वे पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। ये घटना 23 जुलाई को ब्रिटिश एयरवेज लंदन-बर्लिन फ्लाइट BA 8495 में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज 1984 बैच के एक अधिकारी के साथ घटी। सड़क परिवहन मंत्रालय में कार्ररत इस अधिकारी और उसके परिवार समेत कुछ भारतीय परिवारों को इस फ्लाइट से लंदन एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के बाद उतार दिया गया।
अधिकारी ने विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने एयरलाइंस पर अपमान और नस्लीय व्यवहार का आरोप लगाया है। अधिकारी ने लिखा, 'सिक्योरिटी अनाउंसमेंट के बाद मेरी पत्नी तीन साल के बेटे की सीट बेल्ट बांधने लग गई। मेरे बेटे को अजीब लगा और वो रोने लग गया। मेरी पत्नी ने उसे अपनी गोद में लेकर चुप कराने की कोशिश की कि तभी क्रू के एक पुरुष सदस्य ने आकर बच्चे पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने लिखा कि, वो मेरे बेटे पर भी चिल्लाया और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए कहा। मेरा बेटा इससे और डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। पीछे बैठे एक और भारतीय परिवार ने उसे बिस्किट देकर शांत करने की कोशिश की।' अधिकारी ने आगे लिखा की बेटे के रोने के बावजूद उनकी पत्नी ने उसे सीट पर बैठा दिया। इसके बाद फ्लाइट वापस रनवे की तरफ जाने लगी। 'क्रू का वो सदस्य फिर से आया और आकर मेरे बेटे पर चिल्लाने लगा।
उसने कहा कि तुम चुप हो जाओ नहीं तो तुम्हें खिड़की से बाहर फेंक दिया जाएगा और परिवार को विमान से नीचे उतार दिया जाएगा। हम काफी डर गए थे।' इसके बाद विमान को वापस टर्मिनल के पास लाया गया और परिवार को नीचे उतार दिया गया।एक सिक्योरिटी गार्ड ने अधिकारी के परिवार और उनके पीछे बैठे भारतीय परिवार से उनके बोर्डिंग पास वापस लिए और उन्हें नीचे उतार दिया। इसके बाद परिवार को एयरपोर्ट से लंदन का जाने का इंतजाम भी खुद करना पड़ा। अधिकारी ने सुरेश प्रभु को लिखा कि क्रू के सदस्य ने भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणिायां की हैं।
ये भी पढ़ें: SBI ने लॉन्च की नई पेमेंट डिवाइस, ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदें
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications