गो फर्स्ट उड़ानें फिर से शुरू करने पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही ये बात
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गो फर्स्ट उड़ाने फिर से शुरू करने को लेकर कहा कि हम एयरलाइंस की मदद करने के मामले में अपने संकल्प में काफी दृढ हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गो फर्स्ट इनसॉल्वेंसी मामले पर बोलते हुए कहा कि ये निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो नागरिक उड्डयन के लिए अच्छी बात नहीं है। हालांकि, प्रत्येक कंपनी को अपने स्वयं के मुद्दों का प्रबंधन करना होता है। जहां तक मंत्रालय का संबंधिता है तो हम एयरलाइंस की मदद करने के मामले में अपने संकल्प में काफी दृढ हैं।
गो फर्स्ट उड़ाने फिर से शुरू करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि हम जल्द से जल्द उड़ानें फिर से शुरू करना चाहेंगे। DGCA अब तय करेगा कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए।
बता दें कि कंपनी दिवालिया होने की कगार पर है। इसके लिए सरकार उन्हें संकट से निकाले। इस जवाब के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट की ओर से अचानक उड़ानें बंद करने के बाद यात्रियों की समस्याओं को कम से कम करने की प्रतिबद्धता जताते हुए गो फर्स्ट यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही टिकट बिक्री पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications