Hyderabad: सीआईएसएफ को मिली MIDHANI की सुरक्षा, फोर्स ने संभाली कमान

हैदराबाद में मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) की सुरक्षा जिम्मेदारी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा। इस हफ्ते मंगलवार को सीआईएसफ ने आधिकारित तौर पर सुरक्षा जिम्मा संभाल लिया है। मिधानी की सुरक्षा के लिए एक सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में कुल 118 सीआईएसएफ कर्मियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा पर तैनात किया गया है। बुधवार को सीआईएसएफ मिधानी को मिलाकर देश भर में कुल 358 इकाइयों की सुरक्षा कर रहा है।

मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) की हैदराबाद स्थिति यूनिट का सुरक्षा जिम्मी सीआईएसएफ को सौंपा है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इसको लेकर एक विज्ञप्ति जारी की। जिसमें कहा गया कि हैदराबाद के मिधानी में सीआईएसएफ कर्मियों को शामिल करना महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। जिससे देश के लिए आवश्यक सुपर मिश्र धातुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ऐसे में इसकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। सीआईएस एफ ने बताया कि MIDHANI की सुरक्षा के लिए सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में कुल 118 अच्छी तरह से प्रशिक्षित सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।

बता दें कि सीआईएसएफ भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं, जैसे परमाणु प्रतिष्ठानों, अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों और बिजली संयंत्रों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है। सीआईएसएफ सुरक्षा छत्र 67 हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और प्रतिष्ठित विरासत स्मारकों की भी सुरक्षा करता है। सीआईएसएफ के पास एक विशेष वीआईपी सुरक्षा इकाई भी है, जो महत्वपूर्ण सुरक्षा प्राप्त लोगों को चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करती है। नवंबर 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के बाद, सीआईएसएफ के कार्यक्षेत्र को व्यापक किया गया और इसमें निजी कॉर्पोरेट प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा कवर प्रदान करना शामिल किया गया।

CISF took over security MIDHANI

सीआईएसएफ, जो 1969 में केवल तीन बटालियनों की ताकत के साथ कुछ संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को एकीकृत सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए अस्तित्व में आया था। वर्तमान में लगभग 1.71 लाख की मैन पॉवर के साथ सीआईएसएफ वर्तमान में देश भर में 358 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है। सीआईएसएफ की अपनी अग्निशमन शाखा भी है, जो 104 प्रतिष्ठानों के लिए उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+