एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी यात्री की तबीयत, CISF के दो जवानों ने ऐसे बचाई जान, पूर्व राजदूत ने की तारीफ

नई दिल्ली।दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के दो कांस्टोबलों की एक यात्री की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। एयरपोर्ट पर एक मुसाफिर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बोहोश होकर गिर पड़ा। ये देखते ही सीआईएसएफ कांस्टेबल मधुसूदन और मनोज कुमार ने तुरंत ही सूझबूझ दिखाते हुए उसे पीसीआर दिया। तुरंत प्राथमिक उपचार मिलने से मुसाफिर की जान बच गई। दोनों जवानों की इसके लिए खूब तारीफ हो रही है।

CISF, delhi, Constables Madhusudan Manoj Kumar, IGI, Airport, सीआईएसएफ, दिल्ली, एयरपोर्ट

सीआईएसएफ ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर अशोक महाजन नाम के यात्री बोर्डिंग पास काउंटर के पास अचानक बेहोश होकर गिर गए। वहां तैनात सीआईएसएफ के मनोज और मधुसूदन ने तुरंत ही उनको सीधा लिटाया और फिर उन्हें सीपीआर (कार्डियो-पल्मनरी रिससिटेशन) दिया। बता दें कि इमरजेंसी में सीपीआर के जरिये मरीज की छाती दबाकर हार्ट पम्प किया जाता है या फिर मुंह से सांस दिया जाता है।

इस दौरान वहां पूर्व राजदूत अचल मल्होत्रा भी मौजूद थे। उन्होंने दोनों जवानों की सूझबूझ की खूब तारीफ की। सीआईएसएफ ने ट्वीट किया, पूर्व राजदूत अचल मल्होत्रा ने सीआईएसएफ की सराहना करते हुए लिखा, आपातकालीन मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने में सीआईएसएफ की टीम काफी मददगार रही। कॉन्स्टेबल मधुसूदन और मनोज कुमार के हम आभारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+