ISC Topper List 2025: CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां देखें ISC की टॉपर लिस्ट
ISC Topper List 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स - cisce.org, results.cisce.org और डिजिलॉकर पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ ही ICSE और ISC के टॉपर्स की लिस्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। अब तक रैंक 1, रैंक 2 और रैंक 3 के टॉपर्स के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन छात्रों और अभिभावकों को इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

कब हुई थीं परीक्षाएं
ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि ISC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक चली थीं। ये परीक्षाएं देश और विदेश के ICISCE से संबद्ध स्कूलों में बिना किसी रुकावट के संपन्न कराई गई थीं।
ये भी पढ़ें: AHSEC HS 12th Result 2025: असम बोर्ड हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक?
रिजल्ट कहां-कहां उपलब्ध है
रिजल्ट छात्र डिजिलॉकर, CISCE की वेबसाइट और स्कूलों के लिए 'CAREERS पोर्टल' पर देख सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल प्रशासन अपने छात्रों का रिजल्ट 'CAREERS' लॉगिन के जरिए भी देख सकते हैं।
रीचेक की प्रक्रिया शुरू होगी
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच (Recheck) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को cisce.org की 'पब्लिक सर्विसेज' टैब में जाकर 'CISCE Service Portal' पर लॉगिन करना होगा। नया रजिस्ट्रेशन भी उसी पोर्टल से किया जा सकता है।
रीचेक की प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होगी और 4 मई 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद कोई लेट आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। रीचेक के नतीजे तैयार होते ही एक साथ सीआईएससीई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
पिछले साल का रहा शानदार प्रदर्शन
2024 में ICSE 10वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। तब कुल पास प्रतिशत 99.47% था। 2,695 स्कूलों में से 2,223 स्कूलों ने 100% पास रेट हासिल किया था, जो एक बड़ी उपलब्धि रही।
ये भी पढ़ें: Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, जानें इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications