Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नया कुर्ता खरीदने पहुंचे चिराग के चाचा पशुपति पारस, मंत्री बनने के सवाल पर बोले- 'राज को राज रहने दो...'

नई दिल्ली, 6 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चा के बीच बिहार के राजनेता पशुपति पारस सुर्खियों में आ गए हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं- क्‍या उन्‍हें भी कैबिनेट में जगह मिलेगी? क्‍या वे भी मंत्री बनेंगे। इन सवालों का जवाब सोमवार को तब मिलने की उम्‍मीद जागी, जब पशुपति पारस नए कुर्ते की खरीदारी करते देखे गए। जी हां, वो नेताओं वाला कुर्ता खरीदने दुकान पर पहुंचे थे।

Recommended Video

    Modi Cabinet Reshuffle: शपथग्रहण की तैयारी में कुर्ता खरीद रहे Pashupati Paras ? | वनइंडिया हिंदी
    pashupati paras

    पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह मंत्रिमंडल में शामिल होने के "बुलावे" पर शपथ समारोह की तैयारी कर रहे हैं, तो पारस ने कहा- "राज को राज ही रहने दो।" उनका ये कहना ही एक गहरा संकेत था। पिछले दिनों भी उन्‍होंने ऐसी कई बातें कही थीं, जिनसे लग रहा था कि, कुछ बड़ा परिर्वतन होगा। उदाहरण के लिए, पिछले महीने, चिराग पासवान को लोजपा के नेता के रूप में विस्थापित करने के कुछ दिनों बाद, 71 वर्षीय पशुपति पारस ने ऐलान किया था कि, मैं केंद्र सरकार का हिस्‍सा बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने पत्‍रकारों से कहा, "जब मैं केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लूंगा, तो मैं संसदीय दल से इस्तीफा भी दे दूंगा।"

    पशुपति पारस वही नेता हैं, जिन पर अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ तख्तापलट कराने के आरोप लग रहे हैं, वह रामविलास पासवान के भाई ही हैं और चिराग रामविलास पासवान के बेटे हैं। रामविलास पासवान ने ही लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की स्‍थापना की थी, और रामविलास पासवान की मौत के बाद से इस पार्टी का जिम्‍मा चिराग ही संभाल रहे थे। हालांकि, अब पशुपति पारस ने एलजेपी को विभाजित करवा दिया है। तब से संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिलेगी।

    pashupati paras

    चिराग के पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद रामविलास पासवान की पहली जयंती के अवसर पर पारस ने चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पारस ने अपने दिवंगत भाई रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा, "वो पूरे देश के नेता थे। उन्होंने हर वर्ग के बारे में सोचा, चाहे वह गरीब हो या अमीर या कोई भी जाति... लेकिन समय से पहले हमारे बीच से चले गए। मैं उनका छोटा भाई लक्ष्मण हूं। पार्टी को मैं उनके रास्‍ते पर ही चलाउंगा।"

    यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया, इस पर पारस ने कहा, "मुझे नहीं पता कि अमित शाह ने फोन किया या नहीं। अगर वो फोन करते हैं, तो मैं उनसे बात करूंगा।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+