'नीतीश कुमार तो बदला ले रहे हैं लेकिन BJP की चुप्पी से सच में दुख होता है', चिराग पासवान को खटक रही है ये बात
'नीतीश कुमार तो बदला ले रहे हैं लेकिन BJP की चुप्पी से सच में दुख होता है...', चिराग पासवान को खटक रही है ये बात
पटना, 27 जून: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी घमासान के बीच बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। एलजेपी सांसद चिराग पासवान इन दिनों बिहार सीएम नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार ने लगातार रामविलास पासवान की लोकप्रियता को कम करने की कोशिश की है। नीतीश कुमार का रवैया हमेशा से ही लोजपा के प्रति बदला लेने वाली भावना की रही है। चिराग पासवान ने कहा है कि जब नेताओं ने उनकी पार्टी छोड़ी तो उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। जिन लोगों ने पार्टी को गलत नीतियों से तोड़ने की कोशिश की है, वह इसमें नाकाम साबित होंगे।

लोगों ने मुझे नहीं रामविलास पासवान को धोखा दिया- चिराग पासवान
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा, जिन लोगों ने हमारी पार्टी को धोखा दिया है, उन्होंने मुझे धोखा नहीं दिया है बल्कि उन्होंने पार्टी के प्रमुख रह चुके रामविलास पासवान को धोखा दिया है। चिराग पासवान ने कहा, अभी भी पार्टी के सभी लोगों का विश्वास मुझमें है।
बागी चाचा पशुपति पारस पर रामविलास पासवान ने कहा, जो लोग रामविलास पासवान के विचारों का सपोर्ट करते हैं, वह कभी भी नीतीश कुमार का समर्थन नहीं करेंगे। मेरे चाचा ने पार्टी को तोड़ा है और वह अब मेरे पिता के विचारों की दुहाई देते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वह मेरे पिता जी को ही धोखा दे रहे हैं।

'नीतीश जी ने हमेशा ही रामविलास पासवान की छवि खराब करने की कोशिश की है'
चिराग पासवान ने कहा, ''2002 में हमारी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी बनी थी, तब से लेकर आज तक नीतीश कुमार जी ने हमें नीचा दिखाने और हमारी पार्टी के बुरा सोचा है। उन्होंने हमेशा हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने सिर्फ मुझे कमजोर करने की नहीं बल्कि मेरे पिता रामविलास पासवान की लोकप्रियता उनके बढ़ते कद को कैसे कम किया जाए, इसकी हमेशा से ही कोशिश की है। सबसे बड़ी प्रोबलम जेडीयू के नेताओं के साथ ये है कि वह दलित नेताओं की हिस्सेदारी को नहीं देखना चाहते हैं, वह दलित नेताओं की भागीदारी को सत्ता से खत्म करना चाहते हैं।''

BJP की चुप्पी से दुख होता है- चिराग पासवान
बीजेपी की चुप्पी पर चिराग पासवान ने कहा, ''मैं ये उम्मीद कर रहा हूं कि बीजेपी इस मामले पर बोले, क्योंकि ऐसी अफवाहे आ रही है कि बीजेपी के स्थानीय नेता इसमें मिले हुए हैं। इसलिए मुझे बीजेपी की चुप्पी से दुख होता है और मुझे ये बात खटक भी रही है कि वो इस मामले पर चुप क्यों है। जब मैंने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। मैं जानता हूं कि नीतीश जी बदला ले रहे हैं...क्योंकि चुपचाप देखकर भी अगर वह चुप हैं, तो इसका मतलब है कि वह इसमें शामिल हैं। लेकिन मैं बस इतना चाहता हूं कि अगर मेरे साथ लड़ना है तो खुले मैदान में आइए, पीठे पीछे बातें करके और मेरे परिवार को इसमें शामिल करके ना खलें।''












Click it and Unblock the Notifications