चिराग का आरोप- शराब तस्करी में CM नीतीश भी शामिल, LJP की सरकार बनने पर होगी जांच
नई दिल्ली: बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। रविवार को उन्होंने सीएम नीतीश पर सबसे बड़ा जुबानी हमला बोला। साथ ही अपनी सरकार बनने पर उन्हें जेल भेजने की बात कह डाली। इसके अलावा अब चिराग शराब बंदी के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। साथ ही इसके पीछे एक बड़ा भ्रष्टाचार बता रहे हैं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैंने रविवार को कहा था कि अगर नीतीश कुमार किसी घोटाले में दोषी पाए गए तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। ये कैसे संभव हो सकता है कि राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो और सीएम को इसकी जानकारी ना हो। वो भी इसमें शामिल हैं, अगर नहीं हैं तो ये जांच के बाद साफ होगा। उन्होंने कहा कि अभी मेरा और लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार भ्रष्ट हैं।
चिराग ने पूछा कि आखिर बिहार में शराब बंदी की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है? क्या शराब की तस्करी नहीं चल रही है? हर किसी को शराब मिल रही है। बिहार के हर मंत्री को शराब तस्करी की खबर है। अगर आप (नीतीश) इसकी समीक्षा नहीं करना चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप खुद इसमें शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि पैसा कहां जा रहा है, सीएम को चुनाव लड़ना है और बहुत सारी चीजें करनी हैं। यह सब जांच का विषय है। अगर बिहार में एलजेपी की सरकार बनी तो इस बात की जांच की जाएगी कि शराब तस्करी का पैसा कहां गया और '7 निश्चय' योजना के तहत क्या-क्या हुआ है। आपको बता दें कि '7 निश्चय' एक तरह से जेडीयू का घोषणा पत्र है।
विज्ञापन को लेकर साधा निशाना
रविवार को एक विज्ञापन को लेकर चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता खत्म होती नहीं दिख रही है। बीजेपी के साथियों का नीतीश कुमार जी को पूरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाण पत्र देने के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए और जिस तरीके से बीजेपी गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications