मैंने हनुमान की तरह PM का दिया साथ, मेरे राजनीतिक वध पर राम भी खामोश नहीं रहेंगे- चिराग
नई दिल्ली, जून 26। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भाजपा के सामने LJP या फिर JDU में से किसी एक को चुनने का विकल्प रख दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि हमने शुरुआत में ही ये स्पष्ट कर दिया था कि मेरा गठबंधन बीजेपी के साथ है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं CAA और NRC समेत हर नीतिगत मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ा हूं, लेकिन नीतिश कुमार इनसे असहमत थे। चिराग ने कहा कि अब भाजपा को ये तय करना है कि आने वाले दिनों में वो मेरा समर्थन करेंगे या फिर नीतिश कुमार का।
Recommended Video

'हनुमान' का राजनीतिक वध करने की कोशिश- चिराग
चिराग पासवान ने पीएम मोदी से मदद की उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनका साथ दिया है। पासवान ने कहा,'मैंने हर मुश्किल में हनुमान की तरह प्रधानमंत्री का साथ दिया है। आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने की कोशिश हो रही है तो मुझे विश्वास है कि राम खामोशी से नहीं देखेंगे।' पार्टी का नाम और चिन्ह किसके पास रहेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी उनके पिता जी ने खून-पसीने से बनाई थी, इसलिए ये नाम और चिन्ह दोनों हमारे पास रहेंगे।
LJP में हुई थी बगावत
आपको बता दें कुछ दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी में बगावत का दौर शुरू हुआ था। पार्टी के पांच सांसदों ने चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुन लिया था और उसके अगले दिन इस गुट ने चिराग पासवान को LJP के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया था। अब चिराग पासवान अपनी ही पार्टी में अपने वजूद के लिए लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications