कौन हैं 33 नए मंत्री? जो पहली बार बने मोदी कैबिनेट का हिस्सा, 6 राजनीतिक परिवारों से, आंकड़े हैरान करने वाले
Modi govt 3.0 33 first Time Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 09 जून 2024 को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनकी कैबिनेट के 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ लेने वाले इन 72 मंत्रियों में से 33 ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है और मोदी कैबिनेट 3.0 का हिस्सा बने हैं।
इन 33 नए मंत्रियों में कुछ पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। जिनमें हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। वहीं इन 33 लोगों में 6 तो जाने-माने राजनीतिक परिवारों से आते हैं। आइए जानें ये कौन-कौन हैं?

PM Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में कौन हैं 33 नए मंत्री?
- तीसरी मोदी सरकार में 33 नए मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें छह प्रमुख राजनीतिक परिवारों से हैं। प्रमुख नामों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।
- शिवराज सिंह चौहान विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं और मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं। मनोहर लाल खट्टर दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

- इसके अलावा पहली बार मंत्री बनने वाले सात लोग एनडीए के सहयोगी दलों से हैं। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो गए हैं। वह राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
- दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान पहली बार मंत्री बने हैं, उन्होंने हाजीपुर सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें- 24 साल में 7 बार PM मोदी ने ली है 'संविधान' की शपथ, 2001 से लेकर 2024 तक का राजनीतिक सफरनामा
- प्रसिद्ध समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं।
- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
- वरिष्ठ एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू रक्षा खडसे ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुईं रक्षा खडसे ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। रक्षा खडसे 37 वर्ष की हैं। खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं।
ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: PM मोदी की नई सरकार में किस राज्य को कितनी हिस्सेदारी? कौन रह गया खाली?
- जितिन प्रसाद 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लौटे हैं, उन्होंने 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
- पहली बार मंत्री बनने वाले अन्य लोगों में केरल से पहले भाजपा सांसद सुरेश गोपी और छत्तीसगढ़ से तोखन साहू शामिल हैं।
- पहली बार मंत्री बने भाजपा नेताओं में कमलेश पासवान, सुकांत मजूमदार, दुर्गा दास उइके, राज भूषण चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, सीआर पाटिल, भागीरथ चौधरी, हर्ष मल्होत्रा, वी सोमन्ना, सावित्री ठाकुर, प्रतापराव जाधव, जॉर्ज कुरियन, कीर्ति वर्धन सिंह, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, पबित्रा मार्गेरिटा और बंदी संजय कुमार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications