चीनी का टोही जहाज़ हिंद महासागर में, भारत को टालना पड़ सकता है मिसाइल का टेस्ट

मोदी-शी जिनपिंग
Getty Images
मोदी-शी जिनपिंग

अंग्रेज़ी अख़बार द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ एक चीनी रिसर्च और स्पेस-ट्रैकिंग समुद्री जहाज़ हिंद महासागर में में चक्कर लगा रहा है. ये ऐसे समय हो रहा है जब भारत बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है.

इससे पहले अगस्त में हंबनटोटा में इसी तरह के एक चीनी जासूसी (टोही) जहाज़ युआन वांग 5 के डॉकिंग के कारण भारत और श्रीलंका के बीच एक बड़ा राजनयिक विवाद पैदा हुआ था. चीन की नौसेना की तरफ़ से इस क्षेत्र में भेजे जाने वाले जासूसी जहाज एक ही श्रेणी के होते हैं.

इन्हें मिसाइल परीक्षणों और सैटेलाइट की गतिविधियों की निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया है.

22,000 टन से अधिक वज़न वाला युआन वांग -6 पोत बड़े एंटीने, हाईटेक सर्विलांस उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्नूपिंग करने वाले सेंसर से लैस है. उपग्रह के प्रक्षेपण की निगरानी और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की पहुंच की ट्रैकिंग करने वाले ये जहाज़ शुक्रवार की सुबह इंडोनेशिया के बाली तट पर नज़र आया है.

रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार से कहा है कि जब से चीनी सेना का ये जहाज़ इंडोनेशिया के रास्ते हिंद महासागर में आया है, भारत इस पर 'क़रीब से नज़र' बनाए हुए हैं.

चीन का जासूसी पोत युआन वांग 5
Getty Images
चीन का जासूसी पोत युआन वांग 5

भारत ने इससे पहले नोटैम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया था जिसे बंगाल की खाड़ी में 10-11 नवंबर को बड़ी दूरी की बैलैस्टिक मिसाइल के परीक्षण के लिए नो-फ्लाई ज़ोन को बढ़ाने की बात कही थी.

सूत्र ने अख़बार से कहा "जब भी भारत कोई टेस्ट करने वाला होता है उसी समय चीन लगातर ऐसे जासूसी पोत हिंद महासागर में भेजता है जो टेक्निकल इंटेलीजेंस जुटाने का काम करते हैं.''

शायद मौजूदा हालात के कारण भारत अगले हफ्ते होने वाले अग्नि सीरीज़ की मिसाइल के टेस्ट को स्थगित कर सकता है क्योंकि चीनी जहाज़ मिसाइल की गति, सटीकता और रेंज का पता लगा सकते हैं.

इस साल अगस्त में भारत ने श्रीलंका से चीनी पोत युआन वांग-5 की हंबनटोटा बंदरगाह पर डॉकिंग को लेकर गंभीर चिंता जताई थी. भारत की चिंता सिर्फ चीन के जासूसी जहाजों को लेकर नहीं है बल्कि श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट को लेकर भी है जिसे कर्ज न चुका पाने के कारण श्रीलंका ने 99 साल के लिए चीन को लीज़ पर दे दिया है.

ट्विटर
Getty Images
ट्विटर

ट्विटर ने बड़े पैमाने पर भारतीयों को नौकरी से निकाला

अंग्रेज़ी अख़बार बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी पहले पन्ने पर छपी ख़बर में लिखा है कि शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्विटर छाया रहा. सैन फ्रांसिसको से लेकर नई दिल्ली तक ट्विटर की चर्चा होती रही.

एलन मस्क के ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के महज़ कुछ दिनों बाद ही गुरुवार को कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को एक मेमो जारी किया जिसमें बताया गया कि उन्हें कैसे पत चलेगा कि उन्हें नौकरी से निकाला गया है.

शुक्रवार की शाम तक खबर सामने आई की बड़े पैमाने पर भारत में ट्विटर के कर्मचारियों को नौकरी निकाला गया है.

ट्विटर पर ही कंपनी के कई कर्माचरियों ने ट्वीट कर कहा कि उनके लॉगइन ब्लॉक कर दिया गया है और रिमोटली उनके सिस्टम से सारे डेटा हटा दिए गए.

हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

भारत में पॉलिसी, कम्यूनिकेशन, इंडीनियरिंग, डेवलपमेंट सहित लगभग सभी विभागों से लोगों को नौकरी से निकाला गया है. भारत में ट्विटर के लगभग 200 कर्मचारी हैं.

इससे पहले ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एलन मस्क 3700 लोगों के नौकरी से निकाल सकते हैं.

ट्विटर इंडिया के एक एक्ज़ीक्यूटिव ने नाम ना छापने की शर्त पर अख़बार से कहा कि " जो लोग अपने सिस्टम में लॉग इन नहीं कर सकते हैं उन्हें नौकरी से निकाला गया है. मैं अपने सिस्टम में लॉग इन नहीं कर पा रहा हूं. भारत में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है."

पराली
Getty Images
पराली

राज्यों ने पराली ना जलाने के लिए दिए गए फंड का पूरा इस्तेमाल नहीं किया

अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक ख़बर के मुताबिक़ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने पराली जलाने से रोकने के लिए योजनाओं के तहत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को 3,000 करोड़ रुपये का फंड जारी किया, लेकिन आवंटित राशि का एक तिहाई हिस्सा, यानी एक हज़ार करोड़ इस्तेमाल किया जाना बाकी है.

पंजाब में इस समय धान की फ़सल के बाद बड़ी मात्रा में पराली जलाई जाती है जिससे राजधानी सहित आस-पास के इलाकों की आबो-हवा बेहद प्रदूषित हो जाती है.

कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब को 1450 करोड़ आवंटित किए गए, जबकि हरियाणा को 900 करोड़, यूपी को 713 करोड़ और दिल्ली को 6 करोड़ रुपये दिए गए. इसमें से लगभग 1000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अब तक नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा पंजाब के पास 492 करोड़ अभी भी बचा हुआ है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+