G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने चीन समेत कई देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंचे
चीन के विदेश मंत्री भारत में जी20 विदेश मंत्री बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। आज होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सऊदी, चीन, स्पेन, इंडोनेशिया, क्रोशिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं

G20 FMM: जी20 विदेश मंत्रियों की आज अहम बैठक होने वाली है, इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं।चीन के विदेश मंत्री किन गांग भी भारत पहुंच गए हैं। जी20 बैठक से पहले चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने कहा कि भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देते हैं। दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध, दोनों ही देशों के लिए और यहां के लोगों के लिए बुनियादी हित में हैं। बता दें कि आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों संग बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। अहम बात है कि विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं गया है ।
आज होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब, चीन, स्पेन, इंडोनेशिया, क्रोशिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं। इसके अलावा वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर जनरल नगोजी ओकोंजो भी भारत पहुंच गई हैं। वह भी आज होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेतनो, मारसूदी भी आज भारत पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को कई देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications