India-China: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से पीछे हटा चीन, LAC से हटाए 10 हजार सैनिक
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को एक साल का समय होने को है लेकिन सीमा पर टेंशन अभी भी कम नहीं हुआ है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी ने सीमा पर तैनात सैनिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच चीन की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) से अपने 10 हजार जवानों को हटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि LAC पर पाला शून्य से नीचे गिरता देख चीन ने ये फैसला लिया है।

बता दें कि पिछले साल जिस समय भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही थी उसी दौरान मार्च-अप्रैल से चीन ने भारतीय सीमा पर 50,000 सैनिकों को तैनात किया था। सूत्रों ने कहा कि भारतीय तरफ से लगभग 200 किलोमीटर दूर से चीन ने अपने 10,000 सैनिको को हटा लिया है। यह फैसला कड़ाके की ठंड और वहां सर्दी से होने वाली कठिनाइयों के कारण लिया गया है। हालांकि भारतीय पक्ष लद्दाख में चीनी सेना द्वारा किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए समान संख्या में भारतीय सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Taiwan पर अमेरिकी कदम से चीन आगबबूला, कहा- 'फैसला बदलो नहीं तो सजा के लिए तैयार रहो'
बता दें कि 15 जून, 2020 की रात गलवान में भारत और चीन की सेना के बीच भीषण झड़प हुई थी। इसमें कर्नल संतोष बाबू समेत 20 फौजियों की जान गई थी। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शहीद हुआ था। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस की परेड में इन शहीदों को पुरस्कार दिया जाएगा। जून में हुई इस झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था और युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो गई थीं।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications