इस गणेशोत्सव 'चिंचपोकली चा चिंतामणि' में दिखेगा तिरुपति का रंग, 107वें वर्ष में भव्य दक्षिण भारतीय मंदिर थीम

मुंबईतील ऐतिहासिक चिंचपोकळी चिंतामणी गणेश उत्सव दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला थीमसह 107 व्या वर्षात प्रवेश करत आहे. तिरुमाला वेंकटेश्वरापासून प्रेरित मूर्ती, पारंपरिक नक्षीकाम आणि भव्य पंडाल समुदायाच्या वारशाचे प्रतीक आहेत. या वर्षी अदानी समूह उत्सवाचे समर्थन करत आहे आणि हजारो स्वयंसेवक उत्सवाच्या तयारीला लागले आहेत.

गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ मुंबई के ऐतिहासिक चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल ने शनिवार को अपने प्रसिद्ध गणपति 'चिंचपोकली चा चिंतामणि' के भव्य आगमन समारोह का आयोजन किया। यह मुंबई का दूसरा सबसे पुराना सार्वजनिक गणपति उत्सव है, और इस वर्ष यह गणपति अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Chinchpokli Ganesh Utsav 2024 Theme

लालबाग, परेल और गिरणगांव क्षेत्र की सड़कों पर हजारों श्रद्धालु ढोल-ताशों की गूंज और "चिंचपोकली चिंतामणि चा विजय असो" के जयघोष के साथ बप्पा के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।

हर साल की तरह इस बार भी मंडल ने एक खास थीम तैयार की है। इस वर्ष श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय मंदिरों की भव्यता का अनुभव होगा। चिंतामणि गणपति की मूर्ति को तिरुमला तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के स्वरूप से प्रेरित होकर सजाया गया है, जिसमें गरुड़, कीर्तिमुख, शंख, चक्र और कपूर का तिलक जैसे पारंपरिक धार्मिक प्रतीक शामिल किए गए हैं।

वहीं पंडाल को हैदराबाद और भुवनगिरि स्थित श्री वेंकटेश्वर (स्वर्णगिरि) मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें ऊंचे गोपुरम, दीपस्तंभ और याली/व्याल जैसे पारंपरिक शिल्प व संरचनाएं देखने को मिलेंगी। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र डिचोलकर ने दी।

राजेंद्र डिचोलकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष की थीम और कलात्मक प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी, और कलाकारों, कारीगरों तथा आधुनिक तकनीक की मदद से तैयार की गई यह सजावट बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को एक अलग और आनंददायक अनुभव देगी।

*1920 से चली आ रही विरासत*

साल 1920 में मुंबई के ऐतिहासिक कपड़ा उद्योग क्षेत्र में स्थापित यह मंडल आज भी शहर की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गिरणगांव की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा 'चिंचपोकली चा चिंतामणि' सामुदायिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। हर साल इसके आगमन समारोह में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस वर्ष के गणेशोत्सव आयोजन में अदाणी समूह मंडल का सहयोगी है। गणेशोत्सव शुरू होने में लगभग दो सप्ताह का समय बाकी है, और आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, जहां सैकड़ों स्वयंसेवक दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+