लद्दाख में हालात और तनावपूर्ण, फिंगर 5 पर चीन ने तैयार कर लिया अपना मिलिट्री बेस!
नई दिल्ली। ऐसी खबरें हैं कि चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग त्सो के उत्तरी किनारे पर फिंगर 5 के करीब अपना मिलिट्री बेस बना लिया है। अब इस नई हरकत के बाद इंडियन आर्मी का संपर्क इस हिस्से से पूरी तरह कट गया है। गौरतलब है कि पैंगोंग के उत्तरी हिस्से में फिंगर एरिया और फिंगर 8 तक भारत लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) मानता है जबकि चीन सिर्फ फिंगर 4 तक एलएसी को मान्यता देता है। फिलहाल फिंगर 4 तक चीनी जवान मौजूद हैं। फिंगर 5 और फिंगर 8 के बीच में उन्होंने अपनी घेराबंदी कर रखी है।

Recommended Video
इंटेलीजेंस रिपोर्ट में थी जानकारी
दो माह पहले भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियों की तरफ से बताया गया था कि फिंगर 5 के करीब क्रेन, कंक्रीट मिक्सचर्स ट्रक और बिल्डिंग निर्माण के लिए जरूरी दूसरा सामान मौजूद हैं। एजेंसियों ने इस बात को लेकर भी अलर्ट किया था कि चीन मिलिट्री बैरक और ऑफिस तैयार कर रहा है। सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि चीन ने हजारों की संख्या में इन बेसेज में जवानों को रखा गया है। इसके अलावा यहां पर टैंक्स, आर्टिलरी गन और दूसरे सैन्य उपकरण मौजूद है। फिंगर 8 पर पीएलए ने बैरक और कई सुरंगों का निर्माण कर डाला है। इसके अलावा यहां पर विशाल मिलिट्री इनफ्रास्ट्रक्चर को देखा जा सकता है।
भारत ने बढ़ाई जवानों की तैनाती
दूसरी तरफ भारत की तरफ से पैंगोंग त्सो के उत्तरी हिस्से में स्थित फिंगर इलाके पर पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों की संख्या बढ़ाई जाने के बाद अब भारत की तरफ से भी यहां पर तैनाती बढ़ा दी गई है। पीएलए के सैनिक भारी संख्या में फिंगर 3 पर मौजूद हैं। पिछले दो दिनों में पीएलए ने यहां पर अपना जमावड़ा बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि गुरुवार को ऐसी खबरें आई हैं जिसमें भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि लद्दाख में अब चीन के साथ जारी टकराव कोई भी मोड़ ले सकता है।












Click it and Unblock the Notifications