जानिए डोकलाम से सेना हटाने के बाद क्या बोला चीन ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से ठीक पहले भारत और चीन डोकलाम से सेना हटाने को तैयार हुए हैं
नई दिल्ली। डोकलाम में भारत और चीन के बीच पिछले दो महीनों से जारी विवाद खत्म हो गया है। भारत और चीन दोनों ही देशों ने अपनी सेनाएं डोकलाम से वापस बुलाने का फैसला किया है। भारत के लिए ये एक बड़ी रणनीतिक जीत है। चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि भारत ने डोकलाम से अपनी सेना पीछे हटा ली है। साथ ही चीन का तरफ से कहा गया है कि चीनी सेनाएं डोकलाम एरिया में पेट्रोलिंग करती रहेंगी।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि दोनों देश अपनी सेनाएं वहां से पीछे हटा रहे हैं। मंत्रालय ने बताया गया है कि इस मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से हो रही बातचीत में भारत ने चीन को अपनी चिंताओं से वाफिक कराया जिसके बाद सेनाएं हटाने का फैसला हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से ठीक पहले भारत और चीन डोकलाम से सेना हटाने को तैयार हुए हैं। इसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। करीब 3 महीने से दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम में डटी हुई थीं। भारत इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझाने के पक्ष में था, जबकि चीन भारत को लगातार युद्ध के लिए धमका रहा था। चीन ने भारत को पीछे हटाने के लिए कई तरह के पैंतरे अपनाएं लेकिन भारत अपनी शर्तो पर डटा रहा।












Click it and Unblock the Notifications