नहीं बाज आया चीन, अब बोला 'पहले डेरा संभालो, फिर डोकलाम पर बात करना'
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बीच चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर भारत का मजाक उड़ाया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद फैली हिंसा को लेकर ग्लोबल टाइम्स ने भारत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पहले डेरा संभालो फिर डोकलाम संभालना। डेरा प्रमुख के उपद्रवियों द्वारा फैलाई गई आगजनी को लेकर चीनी मीडिया ने अपने आर्टिकल में लिखा कि भारत पहले अपने आंतरिक मामले सुलझाए, उसके बाद डोकलाम पर बातचीत होगी।

डेरा को डोकलाम से ना जोड़े भारत- चीन
ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को डोकलाम विवाद को डेरा सच्चा सौदा मामले से जोड़ते हुए कहा कि दंगों से निपटना भारत का आंतरिक मामला है और चीन को उम्मीद है कि भारत इससे जल्द निजात पा लेगा। लेकिन चिंता इस बात है की सता रही है कि पिछले कुछ टाइम से बीजिंग और दिल्ली के बीच डोकलाम गतिरोध चल रहा है और भारत अपने घरेलू दंगों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पर तनाव पैदा कर सकता है।

डेरा विवाद को डोकलाम से जोड़ा तो होगा नुकसान
ग्लोबल टाइम्स ने कहा, 'भारत कई सामाजिक समस्याओं को लेकर परेशान है, हमें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अपनी सेना को डोकलाम से हटा लेगी और अपने आतंरिक मामलों में ध्यान देगा। घरेलू समस्याओं को सीमा विवाद के साथ जोड़ा तो भारत को नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा'।
Recommended Video


भारत में ट्रेडिशन बनाम मॉर्डनाइजेशन चल रहा है
चीनी मीडिया के अनुसार, भारत ट्रेडिशन और मॉर्डनाइजेशन के बीच जंग लड़ रहा है। भारतीयों ने हमेशा अपने देश को पवित्रता का गढ़ माना है, लेकिन इस अंधविश्वासी और पुरानी परंपरागत भावना ने भारत के मॉर्डनाइजेशन को भड़काया है।

चरम पर है डोकलाम विवाद
गौरतलब है कि भूटान के डोकलाम क्षेत्र में पिछले करीब 10 हफ्तों से भारत और चीन की सेना खड़ी है। ग्लोबल टाइम्स कई बार भारत के साथ युद्ध की धमकी भी दे चुका है। आपको बता दें किसी तीसरे देश की जमीन पर भारत और चीन के बीच यह अब तक का सबसे लंबा विवाद है जो अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications