चीन के सोलर मिशन से कितना अधिक शक्तिशाली है आदित्य L-1,जानें दोनों के बीच का अंतर

Aditya L-1 Mission: भारत के आदित्य एल-1 मिशन (Aditya L-1) को आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्‍च कर दिया जाएगा। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद लोगों के बीच इस मिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। Aditya L-1 के निर्माण, कॉस्ट और क्षमता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। सबसे खास बात यह है कि चीन और अमेरिका के बजट से इस मिशन का बजट काफी कम है और क्षमता में बहुत ही ज्यादा अधिक है। तो चलिए, आज हम आपलोगों को बताएंगे कि चीन के सोलर मिशन से कितना शक्तिशाली है आदित्य L-1 मिशन। दोनों के बीच क्या अंतर है?

चीन का कुआफू-1 मिशन VS भारत का आदित्य- L-1 मिशन
बता दें कि चीन ने 8 अक्टूबर 2022 को नेशनल स्पेस साइंस सेंटर से एडवांस स्पेस बेस्ड सोलर ऑब्जर्वेटरी (ASO-S) या कुआफू-1 लॉन्च किया था जो कि धरती से केवल 720 किलोमीटर की ऊंचाई पर है लेकिन भारत का आदित्य एल-1 मिशन धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर होगी। यानी कि पृथ्वी से ऊंचाई के मामले में चीन का सोलर मिशन कुआफू-1 भारत के आदित्य मिशन के सामने कहीं नहीं टिकता है।

aditya l-1 mission

वजन में आदित्य L-1, कुआफू-1 से काफी हल्का
बता दें कि चीन के कुआफू-1 का वजन 859 किलो है वहीं भारत का आदित्य L-1 महज 400 किलो का है। इसके अलावा एक और अंतर यह है कि चीन का स्पेसक्राफ्ट धरती के ऑर्बिट में है, वहीं, इसरो का आदित्य L1 इससे बिल्कुल बाहर होगा। इसका जो चीन नहीं कर सका वो भारत करके दिखाएगा।

आदित्य L-1 बनाने में 378 करोड़ रुपये खर्च
बता दें कि आदित्य L-1 बनाने में इसरो को 378.53 करोड़ रुपये का खर्च आया है। Aditya L-1 में L1 लग्रेंज प्वाइंट 1 को दर्शाता है। यब धरती और सूरज के बीच के दो महत्वपूर्ण पॉइंट्स में से एक है। इसी के जरिये सूर्य की जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है।

कुआफू-1 को तीन प्रमुख उपकरणों के साथ लॉन्च किया गया
कुआफू-1 को तीन प्रमुख उपकरणों के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें लाइमैन-अल्फा सोलर टेलीस्कोप (एलएसटी), हार्ड एक्स-रे इमेजर (एचएक्सआई) और फुल-डिस्क वेक्टर मैग्नेटोग्राफ (एफएमजी) शामिल हैं। मिशन का वैज्ञानिक उद्देश्य 1एम2बी के रूप में वर्णित किया गया है, जहां एम सौर चुंबकीय क्षेत्र को संदर्भित करता है और दो बी दो हिंसक विस्फोटों, सौर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+