पाकिस्तान के लिए चीन ने भारत को दिया एक और बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच भड़की तनाव की आग में चीन का एक और फैसला इसमें चिंगारी भड़काने काम करेगा। चीन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पठानकोट और मुंबई आतंकी हमलों के दोषी आतंकी सरगना मसूद अजहर का बचाव किया है।

भारत की ओर से मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने और ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग के खिलाफ चीन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में वीटो का इस्तेमाल किया है।
पहले भी रोड़ा अटका चुका है चीन
इसके पहले पठानकोट हमले के बाद भारत ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अपील की थी। इसी साल अप्रैल में चीन ने तब भी वीटो का इस्तेमाल कर भारत के दावे को खारिज कर पाकिस्तान का साथ दिया था।
चीन का कहना था कि भारत ने जो कारण बताए हैं वो पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में मसूद अजहर पर बैन नहीं लगाया जा सकता।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद परेशान है पाकिस्तान
बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने एलओसी पर सर्जिकल ऑपरेशन के जरिए 38 आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना की ओर से किए गए इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की सरकार काफी ज्यादा परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications