अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची, जानें क्या बोले पाक मंत्री

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची, जानें क्या बोले पाक मंत्री

नई दिल्ली। अयोध्‍या में भव्‍य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूमि पूजन किया। अयोध्‍या ही नहीं देश-विदेश में इस ऐतिहासिक दिन का जश्‍न मनाया जा रहा है। हर तरफ जय श्री राम धुन में भक्‍त डूबे हुए हैं। कोरोना महामारी के चलते इस अवसर पर अयोध्‍या जाने से वंचिंत भारतीयों ने अपने घरों पर भगवान राम की विधिवत पूजा करके खुशी जाहिर की। भारतीयों के वर्षो पुराने सपनें को साकार होने पर हमारे पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को तेज की मिर्ची लगी है।

पाक मंत्री ने कहा भारत अब एक सेक्युलर देश नहीं रह गया है, बल्कि...

पाक मंत्री ने कहा भारत अब एक सेक्युलर देश नहीं रह गया है, बल्कि...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम सहमति होने के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्‍यास होने पर पाकिस्‍तान के पेट में अब खौलन होने लगी है । अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद को लेकर भारतीयों के बीच लड़ाई दंगे का सपना देख रहे पड़ोसी देश पाकिस्‍तान को यहां की गंगा जमुनी तहजीब की नींव पर मंदिर निर्माण होना बर्दास्‍त नहीं हो रहा है। यहीं कारण है कि पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री शेख रशीद अहमद ने अपनी बौखलाहट में ये बयान दे डाला। मंत्री ने कहा कि भारत अब एक सेक्युलर देश नहीं रह गया है, बल्कि यह 'राम नगर' बन गया है।

Recommended Video

    Ram Janmabhoomi: Ayodhya में Bhoomi Pujan से बौखलाया Pakistan, कहा- भारत बना रामनगर | वनइंडिया हिंदी
    भारत अब 'श्री राम का हिंदुत्व' वाला देश बन गया

    भारत अब 'श्री राम का हिंदुत्व' वाला देश बन गया

    भारत के खिलाफ हमेशा वाहियात बयान देकर हंसी के पात्र बनने वाले मंत्री शेख अहमद ने विगत दिवस एक वीडियो मैसेज में कहा कि दुनिया के नक्शे से एक पुराना सेक्युलर स्टेट हट गया है और भारत अब 'श्री राम का हिंदुत्व' वाला देश बन गया है। ये उसी पाकिस्‍तान देश के मंत्री का बयान है जहां अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की हदें पार कर दी है जहां हिंदू, सिख ओर ईसाइयों यहां तक कि अहमदिया मुसलमानों पर वर्षों से जुल्‍म ढाए जा रहे हैं।

    कश्‍मीरियों को भड़काने के लिए कही ये बात

    कश्‍मीरियों को भड़काने के लिए कही ये बात

    वहीं शेख रशीद ने कश्‍मीरियों का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कहा कि कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीरी मुसलमानों पर जुल्म बढ़ गया है। ये वही मंत्री रशीद है जिन्‍होंने भारत को एक पाव के परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कश्‍मीरियों और भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए मंत्री रशीद ने कहा कि पाकिस्तान और दुनियाभर के मुसलमान कश्मीरियों के साथ हैं।

    पाकिस्‍तान बाबरी मस्जिद वाले स्थान पर मंदिर निर्माण का विरोध करता है

    पाकिस्‍तान बाबरी मस्जिद वाले स्थान पर मंदिर निर्माण का विरोध करता है

    शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान भारत और कश्मीरी मुसलमानों के साथ धार्मिक रूप से जुड़ा हुआ है और परीक्षा की इस घड़ी में हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के सभी धार्मिक स्थलों को ध्वस्त कर चुके पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि उनका देश अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाले स्थान पर मंदिर निर्माण का विरोध करता है। ये वहीं मंत्री रशीद है जो एक बार जब भाषण में मोदी का नाम लेते ही करेंट लगा था। उन्‍होंने कहा कि मोदी ने 30 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की इच्छा जाहिर कर दी थी। अब उन्होंने नींव रखने की तारीख चुन ली है और वह उस दिन जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को एक साल पूरा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+