हंदवाड़ा के शहीदों को जनरल बिपिन रावत ने किया सैल्यूट, बोले- हमें जवानों के साहस पर गर्व है
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आज सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में देश के पांच जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों की अदम्य साहस का परिचय दिया है और यह इस बात को दर्शाता है कि वह देश के लोगों की जान बचाने के लिए कितना दृढ़ हैं। जनरल रावत ने कहा कि सेना को इन जवानों की साहस पर गर्व है, उन्होंने सफलतापूर्वक आतंकियो को ढेर कर दिया है। हम अपने जवानों को सैल्यूट करते हैं साथ ही, शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हैं।

हंदवाड़ा एनकाउंटर में पाकिस्तान के रहने वाले टॉप लश्कर आतंकी हैदर को सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने मीडिया को दिए एक बयान में इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि घाटी से आतंकियों के साफाए के लिए जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने ऑपरेशन चलाया था जिसमें मोस्ट वांडेड आतंकी हैदर ढेर हो गया है।
आतंकियों के साथ इस मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। वहीं सेना ने 2 आंतकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के साथ इस मुठभेड़ में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हो गए। कर्नल आशुतोष शर्मा ने आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को सफलता से खत्म किया है, लेकिन इस एनकाउंटर में उनकी जान चली गई।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications