उदयपुर हत्याकांड: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में बुलाई सर्वदलीय बैठक

राजस्थान के उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू टेलर कन्हैया लाल की मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर, 29 जून : राजस्थान के उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू टेलर कन्हैया लाल की मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब पाकिस्तान का भी लिंक सामने आ रहा है। इसके बाद से उदयपुर का माहौल बेहद गरमा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी पार्टी के नेता शामिल हुए और राज्य में शांति व्यवस्था को कायम रखने की रणनीति पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

बता दें कि टेलर ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के मोहम्मद पैगंबर पर दिए बयान का समर्थन किया था। इसी के चलते रियाज और मोहम्मद घोष ने कन्हैया लाल की हत्या कर दी। इस घटना के बाद दोनों ने एक वीडियो भी शेयर किया और कहा कि हमने इस्लाम के अपमान का बदला ले लिया है। घटना का जो वीडियो क्लिप सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि रियाज अख्तरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दे रहा है।

पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि जिन दो कट्टरपंथियों ने हत्या की है वो कराची के सुन्नी इस्लामिस्ट ऑर्गेनाइजेशन दावत-ए -इस्लाम से जुड़े थे। इसका लिंक बरेलवी इस्लामिक तहरीक एक लब्बेक संगठन से जुड़ा है। जो पाकिस्तान में कट्टरपंथी संगठन है। रियाज पेशे से वेल्डर है, जिसने हत्या के लिए चाकू तैयार किया था। उसने इस चाकू को पैगंबर के विवाद से बहुत पहले तैयार किया था।

एएनआई कर रही मामले की जांच

गौर करने वाली बात है कि दोनों आरोपियों ने 17 जून को ही एक वीडियो शेयर करके कहा था कि वह मोहम्मद साहब का अपमान करने वालों का सर तन से जुदा कर देंगे। कन्हैया लाल की हत्या के बाद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी है। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ही आरोपी सूफी बरेलवी जोकि सुन्नी इस्लाम को मानने वाला है उससे संबंध रखते हैं। बहरहाल दोनों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+