मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने केंद्र सरकार काे चेताया

भारत के प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने कॉलेजियम द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जज के पद पर नियुक्ति के लिए सुझाए गए चार लोगों में शामिल पूर्व सॉलीसिटर जेनरल गोपाल सुब्रह्मण्यम के नाम को खारिज करने के लिए एनडीए सरकार की निंदा की है। उनका कहना है कि उनकी सहमित के बिना सरकार ने ऐसा किया गया।
सुप्रीम कोर्ट से आज रिटायर हुए जस्टिस बीएस चौहान को विदाई देने के लिए आयोजित एक समारोह में प्रधान न्यायधीश ने कहा, 'कार्यपालिका ने यह कदम मेरी जानकारी और सहमति के बिना उठाया।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ कभी समझौता नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications