INX मीडिया केस: सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम ने कहा, मेरी छवि हर दिन खराब की जा रही है

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर चिदंबरम की न्यायिक हिरासत को और चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें INX मीडिया मामले में किंगपिन करार दिया है, जबकि एयरसेल मैक्सिस केस किसी और से जुड़ा हुआ है। चिदंबरम के वकील ने दिल्ली HC के आदेश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान उनकी ओर से कहा कि, मेरी छवि हर दिन खराब की जा रही है। मैं कैसे अपनी रक्षा करूं।

Chidambaram tells SC, My reputation being destroyed every day

वहीं इस मामले में सरकार की ओऱ से पक्ष रख रख रहे सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जांच एजेंसियों ने मामलों की जांच के लिए विभिन्न देशों को पत्र भेजे हैं और प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में पी चिदंबरम की याचिका में प्रक्रियागत अड़चनों के कारण देरी हुई है। सीबीआई रिमांड के खिलाफ अपील को सूचीबद्ध नहीं किया गया क्योंकि रजिस्ट्री को भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई से मंजूरी नहीं मिली थी। न्यायमूर्ति बनुमथी का कहना है कि, सुनवाई के लिए मामला आने तक स्पष्टीकरण मिलेगा।

वही अदालत में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में ईडी की भी जांच चल रही है, हमें ED से कई सुराग मिले हैं, हमनें ये सभी दस्तावेज कोर्ट में दिए हैं। जिस पर सिब्बल ने आपत्ति जताई और कहा कि डिफेंस को इसकी जानकारी नहीं है। इस पर जज ने सीबीआई के वकील को कहा कि पहले आप ये बताइए कि पिछले 4 दिनों में आपने किया क्या है? इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट से चिदंबरम से पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड और चाहिए। तुषार मेहता ने कहा कि हमने इनको डॉक्यूमेंट दिखाए, रिकॉर्डिंग भी हुई है, 26 तारीख यानी आज हमने एक आरोपी से आमना-सामना भी करवाया, लेकिन ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

कपिल सिब्बल ने सीबीआई की कस्टडी का विरोध करते हुए कहा कि जिस दस्तावेज के बदौलत सीबीआई चिदंबरम की कस्टडी चाहती है वो सबूत कोर्ट के समक्ष रखें। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 26 घंटे की पूछताछ के बाद, FIPB के गाइडलाइन के बारे में जब हम चिदंबरम से पूछते हैं तो चिदंबरम कहते हैं कि मुझे पढ़ना होगा। ये एक घंटे तक पढ़ते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+