रमन सिंह ने दी चुनौती, मेरी सुरक्षा वापस क्यों नहीं लेते सीएम भूपेश बघेल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। सिंह ने कहा है कि राज्य में व्यवस्था पटरी पर नहीं है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर तंज करते हुए कहा कि मैंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी है। अगर सीएम बघेल को लगता है कि राज्य में रामराज है तो मेरी और सभी नेताओं की सुरक्षा वापस ले लें। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सुरक्षा में कटौती करते हुए काफिले में गाड़ियां कम करने की बात कही है। वहीं रमन सिंह की सुरक्षा को लेकर उन्होंने तंज कसा था, जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का ये बयान आया है।

Bhupesh Baghel, chhattisgarh, congress, bjp, raman singh, narendra modi, भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़, कांग्रेस, भाजपा

भूपेश बघेल ने अपनी सुरक्षा घटाने का ऐलान करते हुए हाल ही में कहा था कि फिजूलखर्ची को रोका जाना चाहिए। इसी को देखते हुए मैंने अपने काफिले में कटौती की है। वहीं रमन सिंह की ओर इशारा करते हुए बघेल ने कहा था कि पुराने लोग आज भी लंबे-चौड़े काफिला लेकर चलते हैं। मैं तो इस पर कुछ नहीं कहूंगा, उनको खुद ही सोचना चाहिए।

रमन सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैंने किसी से कोई सुरक्षा नहीं मांगी।भूपेश बघेल को लगता है कि राज्य में रामराज आ गया है तो मेरी सुरक्षा वापस ले लें। बघेल को ये समझना चाहिए कि सुरक्षा का फैसला हम नहीं करते बल्कि केंद्र सरकार करती है। किसी की भी जान को खतरा देखते हुए सुरक्षा का फैसला लिया जाता है। ऐसे में भूपेश इस पर राजनीति ना ही करें तो बेहतर रहेगा।

रमन सिंह के अलावा दूसरे भाजपा नेताओं ने भी भूपेश बघेल के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा का कहना है कि बाकायदा रिव्यू के बाद सुरक्षा दी जाती है। ऐसे में रमन सिंह की सुरक्षा को लेकर इस तरह से दिखाना जैसे कोई फिजूलखर्ची करते घूम रहे हैं, टीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+