छत्तीसगढ़ में लैपटॉप लेकर स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने के मामले में दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर घुसने के मामले में पुलिस ने 2 गार्ड कमांडर को निलंबित कर दिया है। बस्तर जिले में स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर घुसने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया था। वहीं इसको लेकर कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही है और पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Chhattisgarh police suspends 2 guard commanders in jagdalpur strong room case

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगदलपुर के धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने उमापति तिवारी, विजय मरकाम और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है, साथ ही दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं हिरासत में लिए गए तीनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वे परिसर के मैदान में कुछ दूरी पर स्थित रिलायंस टावर में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। पुलिस ने लैपटॉप को जांच के लिए भेज दिया है। बस्तर के जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित है। ईवीएम और वीवीपैट को दूर बैठकर लैपटॉप से छेड़छाड़ संभव नहीं है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता ईवीएम के साथ छेड़खानी का लगातार आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+