छत्तीसगढ़: गांव में एक भी वोटर नहीं, बना दिया पोलिंग बूथ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में दो चरणों में मतदान होंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदान केंद्र बनाए जाने की प्रकिया चल रही है। वहीं एक ऐसा मतदान केंद्र भी है जहां कोई रहता नहीं है। सरगुजा जिले में मतदान केंद्र तो बनाया गया है लेकिन यहां वोटरों की संख्या शून्य है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो हड़कंप मचा हुआ है।

chhattisgarh: kete polling booth where no voter present, moved to another village

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के 224 मतदान केंद्रों में एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां एक भी मतदाता नहीं है। मामला सामने आने के बाद उदयपुर विकासखंड के केते मतदान केंद्र को निरस्त करने की अनुशंसा की गई है। अगर मतदान केंद्र निरस्त नहीं हुआ तो मतदान अधिकारी केंद्र पर तो जाएंगे लेकिन एक भी वोट नहीं पड़ेंगे।

बताया जाता है कि पहले इस गांव की आबादी 350 के करीब थी और यहां एक मतदान केंद्र भी था। ये गांव कोल खदान प्रभावित है और भूमि अधिग्रहण के बाद इस गांव के लोग अब दूसरे गांवों में रहने लगे हैं। लेकिन मतदान केंद्र अभी भी वहीं का वहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि केते के मतदान केंद्र को निरस्त करने की अनुशंसा निर्वाचन आयोग से की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+