Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पहाड़ी पर नक्सलियों ने विस्‍फोट कर ली दो मजदूरों की जान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शुक्रवार को खदान में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई। वारदात छोटे डोंगर पुलिस थाना इलाके में एक पहाड़ी पर हुई।

छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत की है। नक्‍सलियों ने एक पहाड़ी पर खदान में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे आईईडी विस्‍फोट किया, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई। तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में छोटे डोंगर पुलिस थाना इलाके में एक पहाड़ी पर स्थित खदान में अंजाम दिया गया है।

Chhattisgarh IED Blast Naxalites

जानकारी के अनुसार जयासवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेएनआईएल) को आमदई घाटी में खदान आवंटित की गई थी, जिसको लेकर नक्सली लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे मजदूर खदान में काम करने जा रहे थे। रास्‍ते में प्लांट किए गए आईईडी से जोरदार विस्‍फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

आमदई माइंस में नक्सलियों द्वारा आईडी ब्लास्ट करने से घायल हुए मदजूर श्रवण गागड़ा को घायलावस्‍था में स्‍थानीय अस्‍पताल में ले जाया गया था, मगर रास्‍ते में उसकी भी मौत हो गई थी। उधर, नक्सलियों ने मजदूरों को इस खान में काम नही करने की हिदायत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+