chhattisgarh election results 2018: मरवाही सीट से अजीत जोगी तीसरे नंबर पर, बीजेपी ने बनाई बढ़त

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में मरवाही विधानसभा सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया अजीत जोगी पीछे हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में इस सीट से बीजेपी आगे चल रही है जबकि दूसरी नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर अजीत जोगी चल रहे हैं।

chhattisgarh election results 2018: Ajit Jogi is at third position at Marwahi BJP is leading, Congress at second

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्म मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई पार्टी (जेसीसी) बनाई है। इसके बाद इस चुनाव में जेसीसी ने बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है। लेकिन शुरुआती रुझान जिस तरह से सामने आए हैं उससे तो यह पार्टी के लिए बड़े झटके का संकेत हैं। हालांकि अभी तक ये शुरुआती रुझान ही है।

बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी के कुनबे की साख इन दांव पर लगी है। परिवार के मुखिया के अलावा पत्नी डॉ. रेणु जोगी और बहू रिचा जोगी भी चुनावी रण में है। लेकिन शुरुआती रुझान ने अजीत जोगी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि ये आखिरी परिणाम नहीं है इसलिए कुछ भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनाव: रुझानों में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह पीछे, करुणा शुक्ला ने बनाई बढ़त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+