'जहां परिंदा भी नहीं मार सकता पर, वहां 300 Kg RDX कैसे?', पुलवामा अटैक पर CM भूपेश का पीएम पर निशाना

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पुलवामा हमले को लेकर दिए बयान में बाद अब विपक्षी दलों के नेता मोदी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम ने इस हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठ

CM Bhupesh Baghel

पुलवामा हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) के बयान के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया था। उन्होंने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पीएम मोदी (PM Modi) सरकार का बड़ा हमला बोला।

शनिवार को सीएम भूपेश बघेल ने सवाल किया जो क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से इतना संवेदनशील हो कि उसमें बिना इजाजत परिंदा भी पर ना मार पाए तो वहां 300 किलो विस्फोटक कैसे पहुंच गया? अपने ट्वीट में उन्होंने पूछा कि कौन था इस षडयंत्र के पीछे कौन था?

पुलवामा (Pulwama) हमले को लेकर एक बार फिर से विपक्ष की ओर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, " सवाल तो है साहेब! जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां 300 किलो RDX कैसे पहुंचा? कौन था इस षडयंत्र के पीछे? पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र उनकी शहादत को सलाम करता है।"

बघेल मीडिया को दिए बयान में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला मामला देश की सुरक्षा और जवानों की शहादत से जुड़ा है। अगर तत्कालीन राज्यपाल ने इस तरह के बयान और आरोप लगाए हैं तो केंद्र को इसका जवाब देना चाहिए।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान पुलवामा की घटना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने घटना से पहले एक विमान मांगा था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। मलिक ने कहा कि उनके जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहते ये घटना हुई थी, लेकिन मु्द्दे पर उन्हें चुप रहने का निर्देश दिया गया था।

बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि अन्य कई घायल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+