CGBSE Results 2019: जल्द जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2019 (CGBSE) के 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं। खबर है कि बोर्ड 8 या 9 मई को नतीजे जारी कर सकता है।हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ये रिजल्ट सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

Chhattisgarh Board Class 10, 12 result 2019 to be announcement soon, check this way

गौरतलब है कि पिछले साल ये नतीजे 9 मई को घोषित किए गए थे। यही वजह है कि इस बार उम्मीद की जा रही है कि नतीजे 8 या 9 मई को जारी किए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च 2019 तक आयोजित कराई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी।

कैसे चेक करें रिजल्ट

-नतीजे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cgbse.nic.in पर जाएं।

-यहां होम पेज पर Class 10 exam, click on 'High School (10th) Examination Result Year 2019 और (12th) Examination Result Year 2019' पर क्लिक करें।

-वहां अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।

-आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।

-भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा में 4,42,060 छात्र बैठ थे जिनमें से 68.6 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं में 2,76,906 छात्र बैठ थे जिनमें से 77 फीसदी छात्र पास हुए थे।

यह भी पढ़ें- जानिए छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+