छत्तीसगढ़: मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बीएमडब्लू, दर्जनों गाड़ियों को मारी टक्कर, कई की हालत गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने जमकर उत्पाद मचा। कार ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को टक्कर मारी। इसमें कई गाड़ियां और बाइकें टूट गईं और एक दर्जन से भी ज्यादा लोग टक्कर लगने से घायल हुए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार भिलाई के एक बड़े बिजनेसमैन की है। माना जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और कार पर उसका काबू ना रहने की वजह से हादसा हुआ।

वेबसाइट लल्लूराम के मुताबिक, घटना महोबा ओवर ब्रिज की है, बीएमडब्लू कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने एक के बाद एक करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी कार के नीचे रौंदा और फिर फरार हो गया। घटना के बाद वहां इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस और पुलिसस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications