छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिखा तांत्रिक, कांग्रेस का आरोप- बीजेपी चुनाव जीतने के लिए ले रही है बाबाओं का सहारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। रायपुर स्थित विधानसभा में बुधवार को एक जेवर वाले बाबा लोगों की बीच चर्चा का केंद्र रहा। अपनी भेष-भूषा के चलते लोग उसके इर्दगिर्द घूमते दिखे। सदन में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भी बाबा का जिक्र किया। इसके साथ ही यह इल्जाम भी लगाया कि, भाजपा अब बाबा के दम पर सरकार बनाएगी। उसे जनता पर भरोसा नहीं। जिस बाबा को लेकर सदन में बहस हुई उसे जेवर वाले बाबा के नाम से जाना जाता है।

बाबा बुधवार को रायपुर विधानसभा में घूमते हुए देखा गया

बाबा बुधवार को रायपुर विधानसभा में घूमते हुए देखा गया

यह बाबा बुधवार को रायपुर विधानसभा में घूमते हुए देखा गया। हर कोई बाबा के इर्द-गिर्द घूम रहा था और बाबा के साथ सेल्फी ले रहा था। माथे पर सिंदुर और भभूत लगाए ये बाबा दस किलो के जेवर पहने हुए था और उनके पास विधानसभा का विजटर्स पास भी था। परिसर में घूमने के बारे में जब लोगों ने उनसे सवाल पूछा तो उनका जवाब था कि मैं विधानसभा को संकल्प से बांधने आया हूं। विधानसभा परिसर में घूम रहे बाबा ने बताया था कि वो जांजगीर जिले के पामगढ़ के मुदमुड़ा चौक का रहने वाला है। वो 20 साल से बाबागिरी कर रहा है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

बाबा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडलाध्यक्ष

बाबा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडलाध्यक्ष

बाबा ने कहा कि वो डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेकर बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाला है। भगवाधारी वस्त्र, सिर पर जटा, माथे पर सिंदूर टीका-भभूत और गले में ढेर सारी मालाएं (तकरीबन साढ़े 10 किलो वजन) पहने इन बाबा को पामगढ़ के विधायक अंबेश जांगड़े मुलमुला से लेकर आए थे। बाबा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडलाध्यक्ष भी हैं।

सदन में 90 बाबा हैं

सदन में 90 बाबा हैं

बाबा का असली नाम राम लाल कश्यप है। वह जांजगीर जिले के पामगढ़ के पास मुलमुला का रहने वाला है। बाबा का कहना है कि वह 20 सालों से तंत्र-मंत्र कर रहा है। उसके पास विजिटर्स पास है जिसे विधायक अंबेश जांगड़े ने बनवाया था। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सदन में 90 बाबा हैं। सबकी अपनी प्रवृति है और किसी बाबा की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+