छत्तीसगढ़: पब्लिक टॉयलेट के सेप्टिक टैंक से गैस लीक, चार की मौत, दो की हालत गंभीर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पब्लिक टॉयलट के अंदर मौजूद सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस के रिसाव की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके का है। यहां उस समय हंगामा मच गया जब एक पब्लिक टॉयलेट के अंदर मौजूद सेप्टिक टैंक से अचानक ही जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इस गैस की वजह से चार लोगों की मौत हो गई।
इस घटना में दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव कैसे हुआ ये साफ तौर से पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications