Chhath Puja First Arghya Today: सूर्यदेव को पहला अर्घ्य आज, जानिए आपके शहरों में सूर्यास्त का समय

Chhath Puja First Arghya Today: इस वक्त पूरा बिहार लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के रंग में रंगा हुआ है, आज शाम सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, इसके बाद 21 नवंबर यानी की कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का समापन होगा, मालूम हो गुरुवार को सूर्यदेव को भोग लगाने के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया था।

Recommended Video

    Chhath महापर्व का पहला अर्घ्य आज, श्रद्धालू अस्ताचलगामी सूर्य की करेंगे पूजा | वनइंडिया हिंदी
    First Arghya Today: जानिए आपके शहरों मे आज सूर्यास्त का समय

    आइए जानते है आपके शहरों में सूर्यास्त का समय

    • दिल्ली में सूर्यास्त का वक्त आज शाम 5:26 बजे
    • पटना में सूर्यास्त आज शाम 4:58 बजे
    • आरा में सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
    • पूर्वी चंपारण में सूर्यास्त शाम 04:58 बजे
    • पश्चिमी चंपारण में सूर्यास्त शाम 04:59 बजे
    • लखनऊ में आज शाम सूर्यास्त 05:14 बजे
    • वाराणसी में आज शाम सूर्यास्त 05:16 बजे
    • प्रयागराज में आज शाम सूर्यास्त 05:12 बजे
    • कानपुर में आज शाम सूर्यास्त 05:18 बजे
    • गोरखपुर में आज शाम सूर्यास्त 05:30 बजे
    • बरेली में आज शाम सूर्यास्त 05:17 बजे
    • मेरठ में आज शाम सूर्यास्त 05:23 बजे
    • आगरा में आज शाम सूर्यास्त 05:25 बजे
    • नोएडा में आज शाम सूर्यास्त 05:26 बजे
    • सिवान में आज शाम सूर्यास्त 05:01 बजे
    • लखीसराय में आज शाम सूर्यास्त शाम 04:56 बजे

    ये है अर्घ्य का मुहूर्त

    • छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ कल से प्रारंभ है
    • पहला अर्ध्य: सूर्य को शाम 5 बजकर 25 मिनट को दिया जाएगा
    • दूसरा सूर्य अर्घ्य ( 21 नवंबर): 6 बजकर 48 मिनट

    क्या है उगते और अस्त होने वाले सूर्य के अर्ध्य का महत्व

    उदित सूर्य एक नए सवेरा का प्रतीक है, अस्त होता हुआ सूर्य केवल विश्राम का प्रतीक है इसलिए छठ पूजा के पहले दिन अस्त होते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देते हैं, जो लोगों को ये बताता है कि दुनिया खत्म नहीं हुई, कल फिर सवेरा होगा इसलिए इंसान को कभी भी परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, छठ केवल एक व्रत नहीं है बल्कि ये हमें तप, संयम, तपस्या और धैर्य का पाठ पढ़ता है, ये त्योहार हमें ये बताता है कि हर अंत के बाद शुरुआत होती है और अंधेरे के बाद प्रकाश आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+