ISI एजेंट जाकिर की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट होता तो विस्फोट से बचा जा सकता था: करुणानिधि
चेन्नई।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष एम करुणानिधि ने गुरुवार को रेलगाड़ी में हुए विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि अगर आईएसआई से संबंध रखने वाले श्रीलंकाई नागरिक की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार उचित कदम उठाती तो इस घटना को होने से रोका जा सकता था। id="toptextpromo">करुणानिधि
ने बयान जारी कर यहां कहा कि दो दिन पहले पुलिस द्वारा मोहम्मद जाकिर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद उचित कदम नहीं उठाए गए और पुलिस को सही निर्देश न देने पर विस्फोट हुआ। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि तमिलनाडु पुलिस ने राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे हुसैन को गिरफ्तार किया था। उसका संबंध कथित रूप से आईएसआई से माना जा रहा है। करुणानिधि ने पुलिस से खुफिया विभाग के साथ मिलकर उचित कदम उठाने और आतंकवादियों की योजना का पता लगाने की मांग की है।











Click it and Unblock the Notifications