चेन्नई में कार रेसिंग चैंपियनशिप की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, Video में कैद हुआ KE Kumar की मौत का सच
एफएमएससीआई इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में रेसर केई कुमार की मौत हो गई। घटना की वजह वीडियो में साफ देखी गई।

FMSCI Car Racing Championship : चेन्नई में आयोजित इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में हुई दुर्घटना में एक रेसर की मौत हो गई। रेसिंग चैंपियनशिप के लाइव स्ट्रीम में देखा गया कि कैसे कार फिसल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि केई कुमार की कार दूसरी कार से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई।
चेन्नई शहर से बाहर इरुंगाटुकोट्टई में रविवार को मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप (MRF MMSC FMSCI Indian National Car Racing Championship) आयोजित की गई। जिसमें हुई एक दुर्घटना में कार रेसर केई कुमार की मौत हो गई। चैंपियनशिव के दौरान प्रसारित किए जा रहे लाइव-स्ट्रीम वीडियो से पता चला है कि सैलून कार रेसिंग इवेंट के दौरान कार ट्रैक से फिसल गई।
केई कुमार की कार अनियंत्रित होने पर बाईं ओर से दौड़ रही एक अन्य कार के संपर्क में आई। फिर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना के वक्त कार काफी तेज थी। अनियंत्रित होने के बाद रेसिंग फेंस से दूर पेड़ से जा टकराई। टक्कर से कार के कुछ हिस्सों को हवा उठकर फिर नीचे गिरते देखा गया। केई कुमार को कार के मलबे से निकाला गया और मेडिकल सेंटर में प्रारंभिक जांच के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद रेस को तुरंत रोका गया।
मामले को पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएमएससीआई और एमएमएससी भी अलग से जांच कर रही है।
केई कुमार अनुभवी कार रेसर हैं। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप मीट के चेयरमैन विक्की चंडोक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि केई कुमार एक्सपीरियंस्ड रेसर थे। चंडोक बताया वे उन्हें पिछले कई दशकों से जानते थे। वे एक अच्छे प्रतियोगी थे। एमएमएससी और पूरा रेसिंग स्टाफ उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है। चंडोक के केई कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications